जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कुल्हनामऊ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या ने कहा कि मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की प्रेरणा है। इस अभियान से हम न केवल प्रकृति को समृद्ध कर रहे हैं, बल्कि अपनी मां के प्रति श्रद्धा भी प्रकट कर रहे हैं। नगर पालिका ऐसे कार्यों को और गति देगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित एडीएम भू-राजस्व अजय कुमार अंबष्ट ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। ‘एक पेड़ मां के नामÓ जैसी पहल समाज को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े और अपनी मां के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए। इस मौके पर डीपीएम खुशबू यादव, आशीष श्रीवास्तव, सभासदगण और कर्मचारियों ने भी पौध रोपण किया।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कुल्हनामऊ में किया पौधरोपण

Next article

