जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत उद्योग व्यापार मण्डल के तहसील, नगर और युवा का शपथ ग्रहण धूमधाम से राज मैरिज हॉल केराकत में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल दिनेश टंडन ने सभी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा बधाई देते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया और व्यापारियों को एक दूसरे के सहयोग के लिए तत्पर रहने का निवेदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केराकत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जौनपुर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी रहें। जिला महामंत्री अशोक जायसवाल, जिला मंत्री प्रदीप कुमार कमलापुरी उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल और तहसील अध्यक्ष के रूप में घनश्याम जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और माल्यार्पण करते हुए किया, तहसील महामंत्री साहब लाल यादव और तहसील कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसौधन ने नगर अध्यक्ष के रूप में कृष्णचन्द उपाध्याय, महामंत्री दयाराम गुप्ता, और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कमलापुरी तथा युवा तहसील अध्यक्ष बृजेश जायसवाल महामंत्री अमित यादव और कोषाध्यक्ष दीप गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अवतार कुमार सोनकर महामंत्री दीपक कशोधन और कोषाध्यक्ष रितेश मोदनवाल, प्रभारी संरक्षक के रूप में दिलीप मोदनवाल मुफ्तीगंज शिव शंकर, दिलीप सिंह देवकली, राजकुमार जायसवाल सरकी बाजार संदीप श्रीवास्तव चंद्रमा बाजार अशोक जायसवाल पेसर बाजार रतन जायसवाल बजरंग नगर अशोक प्रजापति केराकत अशोक जायसवाल तराब बाजार कार्यक्रम में राजकुमार जायसवाल का विशेष सहयोग रहा।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
धूमधाम से सम्पन्न हुआ केराकत व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण

Previous article
Next article


