Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनायी गयी सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती

धूमधाम से मनायी गयी सन्त शिरोमणि रविदास जयन्ती

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को सन्त सिरोमणि रविदास जी की जयन्ती बड़े हर्ष उल्लास से सन्त शिरोमणि रविदास धर्मशाला समिति तत्वाधान में बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर सन्त रविदास जी की पालकी के साथ विशाल शोभायात्रा मय गाने बाजे के साथ अध्यक्ष अजय कुमार गौतम, महामंत्री मनोज बाबा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम एवं विधि सलाहकार हीलाराल सोनिया एडवोकेट के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन भण्डारी से चलकर कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज, होते हुए सद्भावना पुल के पास सन्त रविदास धर्मशाला पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन रहे। सभा के विशिष्ट अतिथि डॉ.लाल बहादुर सिद्धार्थ एवं मुख्य वक्ता दीपचन्द राम ने सन्त रविदास के कृति एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला अन्य वक्ताओं में ई.अशोक कुमार, पल्टू राम, मनराज बौद्ध आदि ने अपना विचार व्यक्त किया अन्त में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक मण्डल संजय चौधरी पंचम राम, मोती लाल, राम समुझ भारती, रामआसरे, छोटे लाल एवं संतलाल ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रसाद एवं भण्डारे का अयोजन भी किया गया।