Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरद-मर्सी क्लब ने की नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था

द-मर्सी क्लब ने की नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था

जौनपुर धारा,जलालपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी द मर्सी क्लब ने जलालपुर चौमुहानी पर नि:शुल्क मिष्ठान व प्याऊ की व्यवस्था की है। प्याऊ का उदघाटन क्लब के जिला चेयरमैन डॉक्टर आरपी विश्वकर्मा ने किया। उद्घाटन के समय चेयरमैन ने लोगों को मिठाई खिलाकर पानी पिलाया और कहा कि यह प्याऊ अनवरत जब तक ग्रीष्मकाल रहेगा यहां पर मौजूद रहेगा और प्रत्येक दिन यहां पर लोगों को निशुल्क पानी व मिठाई उपलब्ध रहेगी। जनपद के विभिन्न जगहों पर हमारा क्लब प्याऊ की व्यवस्था कर रहा है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को पानी मिल सके। उक्त अवसर पर उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल मौर्या ने कहा कि किसी भी प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुण्य का काम है और सब लोगों को चाहिए कि मानव ही नहीं पशु पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

Share Now...