Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरद्विवार्षिक अधिवेशन में राजेन्द्र यादव चुने गये अध्यक्ष

द्विवार्षिक अधिवेशन में राजेन्द्र यादव चुने गये अध्यक्ष

जौनपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन कृषि भवन सभागार जौनपुर में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्म्ति से राजेंद्र प्रसाद यादव अध्यक्ष, राजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सकल नारायण पटेल मंत्री, अमित कुमार यादव संगठन मंत्री, डॉ.अनिल कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अधिवेशन में मुख्य अतिथि अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.आशीष कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री जनाब फहीम अख्तर तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह रहे। अधिवेशन में उपनिदेशक कृषि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जयप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री परिषद देवेश कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ.फूलचंद कनौजिया एवं मंत्री रामकृष्ण पाल, जिला होम्योपैथिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, डॉ.रमेश चंद्र यादव, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर, अजय लाल मौर्या प्रमोद शर्मा सहित समस्त विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारी (कृषि), सहायक विकास कृषि रक्षा अधिकारी एवं तकनीकी सहायक (कृषि) आदि उपस्थित रहें।

Share Now...