Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशदो बसों की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

दो बसों की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हादसा उस वक्त हुआ जब नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों की टक्कर हो गई.

ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक नॉलेज थाना पार्का थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो बसों के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव शुरू किया. हादसे में अभी तक तीन लोगों के मरने की सूचना है, जबकि कई अन्य घायल हैं. घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया. साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाने के निर्देश दिए. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मुख्यमंत्री ने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए.

Share Now...