जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी के दो वारंटियों को रविवार को अलग-अलग स्थित उनके घरों से गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में चालान भेज दिया। पकड़े गए दुष्कर्म मामले के आरोपी का नाम भरत कुमार है वह इसी थाना क्षेत्र के गंगोली गांव का रहने वाला है जबकि धोखाधड़ी के मामले का आरोपी अभिमन्यु भी इसी थाना क्षेत्र के देवाकलपुर गांव का रहने वाला है। कोतवाल संजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट की नोटिस के बाद भी दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया।
― Advertisement ―
दुष्कर्म और धोखाधड़ी के दो वारंटी पकड़े गए

Previous article


