जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम सिद्धिकपुर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मिशन शक्ति 0.5के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध 1930 की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं लैंगिक कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
दुर्गा पंडालों में महिलाओं को हेल्पलाइन की दी जानकारी


