Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुराचार का आरोपित बदलापुर थाने से फरार

दुराचार का आरोपित बदलापुर थाने से फरार

  • प्रभारी निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर धारा, जौनपुर। किशोरी के साथ दुराचार व पाक्सो एक्ट का आरोपित बबी गौतम मंगलवार की सुबह बदलापुर थाना पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय, निरीक्षक (अपराध) देवेंद्र सिंह समेत पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस कर्मियों पर यह कार्रवाई कर्तव्य पालन में उदासीनता बरतने के आरोप में की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गत तीन मार्च की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बदलापुर खुर्द गांव के कनकपुर का बबी गौतम घर से अगवा कर पूरब तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर दुराचार किया। किसी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गत 10 मार्च को आरोपित बबी गौतम के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था। जरूरी लिखापढ़ी कर चालान करने की तैयारी की जा रही थी कि इसी दौरान वह मौका पाकर थाना परिसर से भाग गया। दूसरी तरफ आरोपित बबी गौतम की दादी मोहरानी देवी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रचलित हो रहा है। इसमें मोहरानी देवी यह कहते देखी-सुनी जा रही है कि उसके पौत्र बबी गौतम को छह मार्च से ही पुलिस हिरासत में लेकर थाने में बैठाए हुई थी।

Share Now...