घूमने की शौकीन अनन्या पांडे इन दिनों दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर अनन्या दुबई में सोलो ट्रिप पर गई हैं, जिसके कुछ फ़ोटोज़ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। लेकिन इन सभी फोटोज में से अनन्या पांडे का बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग लुक में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जहां कभी वह बीच पर बिकिनी में मस्ती करती दिखीं, तो कभी होटल के कैमरे में बुक पढ़ते हुए। लेकिन सोशल मीडिया पर अनन्या का बिकिनी लुक तेजी से वायरल हो रहा है। बीच पर मस्ती करती नजर आ रहीं अनन्या ने ग्रीन और वाइट प्रिंटेड ट्रायंगल बिकिनी कैरी की है। इसके अलावा ग्रे कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपने बॉडी कर्व्स ब्यूटीफुली फ्लॉन्ट किया। वर्क प्रâंट की बात करें तो, अन्नया पिछली बार विक्रमादित्य मोटवानी की फ़िल्म सीटीआरएल में लीड रोल में नजर आईं थी और अब अनन्या किल स्टार लक्ष्य के साथ करण जौहर की फ़िल्म चांद मेरा दिल में रोमांटिक अवतार में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ सी.शंकरन नायर की बायोपिक फ़िल्म में भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
दुबई में enjoy vacation कर रहीं Ananya Pandey



