जौनपुर धारा, जौनपुर। सतमेसरा गांव में रविवार रात घर के पास पकड़ी के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मध्य रात्रि बल्ब जलाने उठे पिता को घटना की जानकारी हुई तो चीखने चिल्लाने लगे। परिवारीजन व पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। पिता ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। सतमेसरा निवासी अखिलेश यादव की 20वर्षीया पुत्री अर्चना यादव जो बीए द्वितीय वर्ष की कूबा महाविद्यालय की छात्रा थी। रविवार रात परिजन जब सो गए तो वह घर के पास स्थित पकड़ी के पेड़ की डाल से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मध्य रात्रि में बल्ब जलाने के लिए पिता उठे तो उक्त दृश्य देखकर चीखने चिल्लाने लगे। परिजन व आसपास के लोग भी जुट गए। पिता ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
― Advertisement ―
जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने एरियर भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक(बेसिक) महासभा एवं अटेवा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव त्रिपाठी से भेंट...
दुपट्टे से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या

Previous article
Next article


