Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांशी दिव्यांश का राष्ट्रीय सब जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन

दिव्यांशी दिव्यांश का राष्ट्रीय सब जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम के सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाई बहनों का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता में 27 से 30मार्च तक उड़ीसा के कटक में आयोजित होगी। जिले से भाई बहन के चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। उड़ीसा के कटक में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए जौनपुर जिले से दिव्यांश और दिव्यांशी भाई बहनों का चयन हुआ है। 27मार्च से लेकर 30मार्च तक इसमें हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय टीम में खिलाड़ियों का चयन विगत 1जनवरी 2025को लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल खेल में खिलाड़ियों का चयन किया गया था। तलवारबाजी प्रतियोगिता के निर्णायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में दोनों खिलाड़ी प्रशिक्षित हुए। दोनों भाई बहन सेंट जॉन स्कूल सिददीकपुर के छात्र है। सिददीकपुर पिता चंद्रजीत यादव पेसे से शिक्षक हैं। उन्हे बेटा बेटी के चयन पर लोगों ने बधाई दी। दोनों खिलाड़ियों को चयन पर खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाई बहन के साथ उनके प्रशिक्षक को भी शुभकामनाएं दी।