― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग जनों की लाठी बन उन्हें हर क्षेत्र में आगे ले जा...

दिव्यांग जनों की लाठी बन उन्हें हर क्षेत्र में आगे ले जा रही सरकार

जौनपुर धारा,खुटहन। डाक बंगला प्रांगण में सोमवार को दिव्यांग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसे सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के दिव्यांग प्रकोष्ठ मंत्री मदन मोहन वर्मा ने कहा कि अब दिव्यांग बेचारा बनकर नहीं जी रहा है। सरकार उनकी लाठी बन विकास के हर क्षेत्र में उन्हें आगे ले जा रही है। दिव्यांग जन शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व विभाग, तकनीकी क्षेत्र आदि में नौकरी के साथ-साथ व्यवसाय में भी आगे बढ़ रहे हैं। जिसका सारा श्रेय डबल इंजन की सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी  की सरकारें उन्हें मात्र तीन सौ पेंशन के रूप में देती थी। जो कई माह तक लाभार्थियों को नहीं मिल पाता था। वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर डेढ़ हजार कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें सरकारी नौकरियों में विशेष आरक्षण की व्यवस्था की गई है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली तथा उपचार के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधाएं दी गई है। जिसकी बदौलत अब दिव्यांग पूर्वाग्रही विचारों से उठकर विकास की मुख्य धारा से तेज़ी के साथ जुड़ रहा है। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष वंशबहादुर पाल, क्षेत्रीय मंत्री सविता देवी, संतोष सिंह, शशांक तिवारी, राजू सिंह, उमेश सिंह, मोनू पाण्डेय, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला मंत्री प्रेम चंद्र तिवारी तथा संचालन शाहगंज विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह ने किया।

Share Now...