जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में बड़ेरी रोड़ पर स्थित एक दिव्यांग की सहज जन सेवा केंद्र की दुकान में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान के दरवाजे में लगा कुंडी काटकर करीब दो लाख रुपये का माल समेट ले गए। दुकानदार ने मामलें की सूचना पुलिस को दी। गिरधरपुर गांव निवासी दीपक यादव पुत्र राज कुमार यादव दिव्यांग है। इनकी घनश्यामपुर बाजार में बड़ेरी रोड पर दीपक सहज जनसेवा केंद्र एवं वीडियो रिकार्डिग की दुकान हैं। बीती रात चोरों ने दुकान के दरवाजे मे लगाकर कुंडी काटकर दिया और अंदर घुस गए। दुकान में रखा एक कंप्यूटर सिस्टम, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, वीडियो कैमरा, ड्रोन, इनवर्टर, 50 हजार के कपड़े एवं लगभग पांच हजार हजार रुपये नक़दी को चोरों ने पार कर दिए। मंगलवार की सुबह हर जोर की भाँति दीपक दुकान खोलने पहुचा तो दुकान के दरवाजे मे लगा कुंडी कटा हुआ मिला और अंदर समान गायब था। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत करने हुए पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
दिव्यांग की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखो की चोरी

Previous article


