― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिल्ली में हुई घटना के संबंध में एसपी ने किया नगर का...

दिल्ली में हुई घटना के संबंध में एसपी ने किया नगर का भ्रमण

जौनपुर। दिल्ली में हुई घटना के सम्बंध में उत्तर प्रदेश में जारी हाई अलर्ट के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया गया। दिल्ली में घटित घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी हाई अलर्ट के क्रम में आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील रहते हुए गश्त एवं चेकिंग में कोई शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम एवं एसओसी टीम को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करने व जनता से सतर्कता बरतने हेतु अपील की। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनसामान्य से अपील की गई कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

दिल्ली धमाके के विरोध में अधिवक्ताओं को प्रदर्शन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ ने दिल्ली धमाके के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हुई और कुछ लोग घायल हुए। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। सिंह ने केंद्र सरकार से आतंकवादियों पर संज्ञान लेने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। महामंत्री मनोज मिश्रा ने घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे स्थान पर ऐसी घटना सुरक्षा में चूक दर्शाती है। मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार की भी मांग की।

Share Now...