Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिलीप सिंह चुने गए जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष

दिलीप सिंह चुने गए जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में जेसीआई जौनपुर द्वारा संस्था अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडे की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी जोन वॉइस प्रेसिडेंट गौरव सेठ के नेतृत्व में सत्र 2023 के लिए चुनाव सम्पन्न कराया गया। जेसीआई विश्व में युवाओं की एक सबसे बड़ी सामाजिक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो पूरे विश्व के युवाओं में व्यक्तित्व विकास व नेतृत्व क्षमता के विस्तार के साथ-साथ समाज सेवा का कार्य करती है।

इसी क्रम में जेसीआई जौनपुर में संस्था के पदाधिकारियों के चुनाव/चयन की प्रक्रिया कराई गयी। जिसमे दिलीप सिंह को 2023 का अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, हफिज शाह, प्रदीप सिंह व सौरभ बरनवाल का चयन किया गया। आकाश केसरवानी का चयन सचिव के लिए किया गया। नव चयनित अध्यक्ष दिलीप सिंह ने अपने स्वीकृति उद्बोधन में कहा कि जौनपुर की सबसे पुरानी संस्था जेसीआई को सभी सदस्यों के सहयोग से नई ऊँचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। चुनाव अधिकारी जोन वॉइस  प्रेसिडेंट गौरव सेठ के नेतृत्व में चुनाव कमेटी के सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्षगण शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, संजय गुप्ता तथा संस्था अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडे ने चयन कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन आरिफ अंसारी ने किया तथा प्रदीप सिंह ने आए हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित किया। उक्त अवसर पर कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, सर्वेश जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, संतोष अग्रहरी, शिवेंद्र सेठ, संतोष अग्रहरि, भरत सेठ, कृष्ण गोपाल जायसवाल, रतन सीकरी, अतुल जायसवाल, सीए रितुल पाठक, दीपक वाधवा, शिवेंद्र गुप्ता, डॉ. आनंद आदि उपस्थित रहे।

Share Now...