जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक पर बुधवार को एक प्राइवेट बस में कुछ दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की और चालक पर हमला कर दिया। घटना का कारण पुरानी रंजिश और ओवरटेक को बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस राजेसुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। घटना के वक्त बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। बस मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
दबंगों ने प्राइवेट बस में की तोड़फोड़, चालक पर हमला



