Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरदंपति व उनके पुत्र, पुत्री की पिटाई के मामले में चार पर...

दंपति व उनके पुत्र, पुत्री की पिटाई के मामले में चार पर केस

घायल महिला का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

खुटहन। त्रिकौलिया गांव में दस दिनों पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल पक्ष के आरोप के आधार पर तीन सगे भाइयों सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। गांव निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय का आरोप है कि वह गत 26जून को घर के सामने द्वार की मिट्टी समतल कर रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार प्रदीप पांडेय, सुशील, अनिकेत और अमित लाठी डंडा, पत्थर और राड से उसके ऊपर हमला कर दिए। शोरगुल सुन बचाव को आये उसके पिता शेषमणि पाण्डेय, माता किरण और बहन प्रिया पाण्डेय को पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल माता किरण पाण्डेय का अभी भी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।