Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरथाने में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, मूक दर्शक बनी रह...

थाने में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, मूक दर्शक बनी रह गई पुलिस

पहरे पर तैनात आरक्षी की तहरीर पर दोनों पक्षों से सात के खिलाफ दर्ज हुआ केस

जौनपुर धारा, खुटहन। न्याय की आश और सुरक्षा का पहला न्यायालय थाना माना जाता है। जनता की भीड़ में पकड़ा गया चोर, बदमाश या दुर्घटना के बाद वाहन चालक भी थाने में पहुंच जाने के बाद खुद को महफूज महसूस करने लगते हैं। लेकिन शुक्रवार की रात लगभग ग्यारह बजे स्थानीय थाने में हुई एक ऐसी घटना जो पुलिस की सुरक्षा और उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच थाना प्रांगण में ही मारपीट होती रही। वहीं मूक दर्शक बनी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। मारपीट में कई लोग चोटहिल हुए। एक अधिवक्ता को गंभीर चोटें आई। मामले में पुलिस ने पहरे पर तैनात आरक्षी रवींद्र कुमार यादव की तहरीर पर दोनों पक्षों से सात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्तीबंदगान गांव निवासी एडवोकेट पद्माकर उपाध्याय और गांव के ही दिनेश सिंह के बीच तालाब की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर शुक्रवार की सुबह मारपीट हो गई थी। एडवोकेट के पक्ष का आरोप है कि इसी रंजिश में जब वह अपनी फार्च्यूनर वाहन से दिवाकर और सुधाकर के साथ रात में घर आ रहे थे। मल्हनी बाजार के पास दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, विशाल सिंह,दिनेश सिंह, अरविंद सिंह आदि ने दो स्कार्पियो गाड़ी से उनका पीछा कर लिया। यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक के फोन पर देंने के बाद उनके निर्देश पर निकटतम थाना खुटहन पहुंच वाहन सहित प्रांगण के भीतर चला गया। तभी पीछे से पहुंचे उक्त स्कार्पियो सवार भी सीधा वाहन थाने के भीतर ले आए। आरोप है कि थाने में ही निर्भय होकर तीनों को लाठी डंडा और हाकी से पीटने लगे। कुछ देर तक पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। उधर दूसरे पक्ष के जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह का कहना है कि उक्त विपक्षी लोग उन लोगों का पीछा कर रहे थे। हम लोग जान बचाने के लिए थाने में पहुंचने के बाद उनसे पूछताछ कर रहे थे। आपस में कहासुनी के बीच पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। लाठी चार्ज किए जाने से लोगों को चोटें आईं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरक्षी की तहरीर पर दोनों पक्षों से उक्त नामजद सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों वाहन थाने में खड़े करा दिए गए हैं।

Share Now...