Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरथाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी जन समस्या

थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी जन समस्या

जौनपुर धारा, बदलापुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं और निर्देशित किया कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदना पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शत-प्रतिशत निस्तारण शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि सभी लेखपाल गांव की शिकायत रजिस्टर बनाएं एवं धारा 24 की पैमाइश पूर्ण कर लें। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस, रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक शिकायत प्रकोष्ठ रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया और प्रभारी निरीक्षक विनीत राय को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अपडेट रहें एवं बीट सूचना पर 24 घंटे के अंदर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने पाए और अवैध रूप से कब्जा करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाई करें।

Share Now...