जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में सड़क दुघर्टना में पिकअप की चपेट में आने से पैदल शौच के लिए जा रहे युवक को रौंद दिया। जिससे मौके पर एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बरेली जनपद के लहर गांव निवासी 30वर्षीय अनिल कुमार पुत्र मोहन क्षेत्र के बड़ागांव में किराए के मकान में रह कर मिठाई बनानें व बिक्री का काम करता है। वहीं ननिहाल में रह रहे 22वर्षीय शिवशंकर बिंद पुत्र राम सिजोर भी मैकेनिक का काम करता है। दोनों शौच कर्म से लौट रहे थे। सड़क पार करने के दौरान पिकप वाहन ने दोनों को रौद भाग निकला। जिसमें दोनों गम्भीर घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर घायल शिवशंकर कों जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
तेज रफ्तार पिकअप ने दो को रौंदा, एक की मौत

Previous article
Next article

