Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeअपना जौनपुरतिरंगा यात्रा में देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा

तिरंगा यात्रा में देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा

खुटहन। राज्यमंत्री गिरीश यादव के नेतृत्व में रविवार को गभिरन बाजार के शिव मंदिर से पोटरियां मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंत्री के साथ दर्जनों लोग हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति नारों के साथ लगभग दो किमी तक पैदल यात्रा निकाल क्षेत्र वासियों में देश भक्ति के जज्बे को और जागृत किया। उक्त मोड़ पर एक सभा के साथ यात्रा का समापन किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि हमारी आन,बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता,एकता और अखंडता की आदर्श मिसाल है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऐसे ही आसमान में लहराता रहे। उन्होंने सभी भारतीयों को घर घर तिरंगा के लिए प्रेरित भी किया। जनसभा को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सम्बोधित किया।इस मौके पर यात्रा में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, एडीओ पंचायत राम अवध, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव राना यादव, प्रधान संतलाल सोनी, रीमा पासवान, लालचंद विनय मिश्रा, कमला सिंह, महेंद्र सिंह, छोटेलाल यादव, अनिल चौधरी, मदन सोनी, सोनू मिश्रा, दिग्विजय सिंह, हेमन्त वर्मा, विपिन सिंह दिग्विजय सिंह, लखन्दर राजभर, बलिहारी राजभर, रोहित सिंह, प्रफुल्ल मौर्य आदि मौजूद रहे।

Share Now...