जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में शनिवार शाम बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सात वर्षीय शिवांशी पुत्री अजय उक्त गांव निवासी समर बहादुर के यहां अपने ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। खेलते-खेलते वह बगल स्थित तालाब के किनारे चली गई, जहां अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गई। साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में तालाब के किनारे जाकर खोजबीन में जुट गए, काफी देर बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
तालाब में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत

Previous article

