― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरतहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

  • ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज पर आयोजित

जौनपुर धारा, शाहगंज। ब्लाक संसाधन केंद्र पर तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के बीच अक्षर मिलाओ, केला दौड़, जलेबी दौड़, रंग भरो जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें दिव्यांग बच्चों के विशेष शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सहसंयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जौनपुर डॉ.अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। आयोजन विद्या की देवी मां सरस्वती जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के उपरांत हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हुए बच्चों में जिसमें रिंकू, अबरार, शालिनी इत्यादि को डॉ.रत्नेश कुमार सिंह एवं डॉ.अभिषेक सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन अशोक कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से शैलेंद्र कुमार यादव, मानप्रभा, संतोष पाण्डेय, अरुणकांत, प्रमिला यादव, इंद्रेश, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Share Now...