जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही है। जिसके क्रम में तहसील सदर के कानूनगों, लेखपालों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। जिसको जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश को अंग्रेजों से आजादी दिलानें में जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हे याद किया जा रहा है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
तहसील कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Previous article
Next article

