Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतहरीर देने के चार दिन बाद भी पुलिस के पकड़ से दूर...

तहरीर देने के चार दिन बाद भी पुलिस के पकड़ से दूर है मनबढ़

  • समाचार पत्र कर्मी को खबर न छापने व तहरीर वापस लेने की दे रहा धमकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जहाँ एक तरफ जौनपुर के नवागत कप्तान जिले में अपराध की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिये कमान कसते जा रहें है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ मनबढ़ों की दादागीरी सातवें आसमान पर है। ऐसा ही एक मामला नगर के सिपाह का है जहाँ समाचार पत्र के कर्मचारी को जान से मारने की धमकी इस कारण मिली कि अखबार ने जौनपुर डिपो की खमियों के समाचार को प्रमूखता से प्रकाशित किया और उसपर विभागीय कार्यवाही हो गई। जिसमें वर्कशॉप के फोरमैन का दो महिने का वेतन रोक किया गया। इसी से झल्लाकर जौनपुर डिपो के एक चालक राजेश उपाध्याय ने समाचार पत्र कर्मचारी जीशान हैदर को शनिवार 03 फरवरी को रात्रि 9.42पर फोन कर मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उक्त मामले की तहरीर कोतवाली में देने के बाद चालक के ऊपर कोई कार्यवाही तो नही दिखी लेकिन उसकी दादागीरी और बढ़ गई। जहाँ एक तरफ स्थानीय पुलिस लगातार घर पर दबिश देने का दावा तो कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मनबढ़ चालक कर्मचारी को सरेराह रोड़वेज के समीप रोक कर पुनः धमकी देने का दुस्साहस किया। ऐसे में यह प्रतीत होता है  कि कप्तान लाख कमान कस लें लेकिन कुछ मनबढ़ों में उनका कोई खौफ नहीं है।