मंगलवार 25फरवरी को कथित तौर पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सामने आई हैं। इन दोनों ने शादी के 37साल बाद यह फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले में गोविंदा की परिवार को ओर से रिएक्शन आया है। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की खबर के अनुसार परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, सुनीता आहूजा ने जाहिर तौर पर कुछ महीने पहले अलग होने का नोटिस भेजा था, लेकिन तब से कोई हलचल नहीं हुई है। उन्होंने बस इतना कहा, अभी सिर्फ बिजनेस से जुड़ी बातचीत चल रही है। मैं अभी अपनी फिल्में शुरू करने की प्रक्रिया में हूं। हालांकि सुनीता आहूजा की ओर से किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं आया है। वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, परिवार के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए बयानों की वजह से कपल के बीच कुछ मुद्दे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है और गोविंदा एक फिल्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं जिसके लिए कलाकार हमारे ऑफिस आ रहे हैं. हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अलग रह रहें है। अभी तक, न तो गोविंदा और न ही सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
तलाक की खबरों के बीच Govinda का आया Reaction


