Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरतरावीह में कुरआन मुकम्मल, देश में अमन-शांति की हुई दुआ

तरावीह में कुरआन मुकम्मल, देश में अमन-शांति की हुई दुआ

जौनपुर। बरकतों और रहमतों के पवित्र महीने रमज़ान के आगमन के साथ ही मुस्लिम समाज में इबादतों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में नगर के प्रेमराजपुर स्थित मस्जिद आयशा में चौदह रोज़े पर तरावीह में पवित्र $कुरआन मुकम्मल किया गया।

इस मौके पर मस्जिद परिसर में एक महिफल का आयोजन किया गया, जिसमें हाफिज आमिर हमजा खैराबादी ने रमज़ान की फज़ीलत, कुरआन शरीफ की अहमियत तथा अल्लाह और उसके रसूल की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना रहमतों और बरकतों से लबरेज़ होता है। इसी पाक महीने में कुरआन शरीफ नाजि़ल हुआ, इसलिए इसकी तिलावत और समझना हर मुसलमान के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने रोज़े की अहमियत बताते हुए कहा कि रोज़ा हर बालिग मुसलमान पर $फज़र् है, जिससे इंसान में परहेज़गारी और सब्र पैदा होता है। तरावीह में $कुरआन सुनना सुन्नत है और पूरे महीने तरावीह में शामिल होकर $कुरआन सुनना भी अलग सुन्नत का सवाब देता है। उन्होंने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इमाम साहब की गुलपोशी कर उन्हें तोह$फा पेश किया। इस अवसर पर हुसैन अहमद, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद इब्राहीम, मकबूल अहमद, मोहम्मद शोएब, सोहराब अंसारी, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद यूनुस, महमूद, शरीफ, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताजुद्दीन, परवेज़, अली अकबर, मोहम्मद साहिल सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Share Now...