Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeअपना जौनपुरडॉ.प्रदीप दूबे द्वारा रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का हुआ विमोचन

डॉ.प्रदीप दूबे द्वारा रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का हुआ विमोचन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी शिक्षक/पत्रकार डॉ.प्रदीप कुमार दूबे द्वारा रचित काव्य संग्रह जीवन तरंग का विमोचन विधान परिषद सदस्य एवं नेता शिक्षक दल मा.ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया। मधुसूदन विद्यालय इण्टरमीडिएट कालेज सुलतानपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मलेन के अवसर पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारी एवं शिक्षकों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि ने काव्य संग्रह के विमोचन अवसर पर हर्ष प्रकट करते हुये बधाई दी है। गौरतलब हो कि डॉ.दूबे राम चरन सिंह इण्टरमीडिएट कालेज रवनियॉ-सुलतानपुर में हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत रहने के साथ हीं विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में अपनी लेखनी के माध्यम से हिन्दी साहित्य के उन्नयन में अपना योगदान दे रहे है। कई राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय सेमीनार और सम्मेलनों में शोध आलेख की प्रस्तुति तथा अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं में इनके आलेख प्रकाशित हो चुके हैं,साथ हीं जीवन उमंग’, ‘ज्ञान सुधा’, ‘जीवन रहस्य’, ‘मानस माहात्म्य भाग-एक’ काव्य संग्रह और अन्य आलेख प्रकाशनाधीन हैं।हिन्दी साहित्य सेवा के फलस्वरूप इन्हे उत्तर-प्रदेश साहित्य गौरव सम्मान,साहित्य श्री एवं ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान, साहित्य शिखर’ सम्मान एवं भारत गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। जीवन तरंग काव्य संग्रह विमोचन के अवसर पर डा.दूबे ने बताया कि उक्त काव्य संग्रह में जीवन के विविध पक्षों को रखने के साथ हीं कोरोना काल की विभीषिका को काव्यबद्ध किया गया है। काव्य संग्रह की भूमिका छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विनय कुमार पाठक आशीर्वचन जगद्गुरू स्वामी राम भद्राचार्य और शुभकामना अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दूबे द्वारा लिखी गई है। काव्य संग्रह को पुस्तक रूप रूप देने में जयपुर विश्वविद्यालय के प्रो.जितेन्द्र कुमार सिंह और डॉ.सर्वेश कुमार मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। काव्य संग्रह विमोचन पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,मीडिया प्रभारी अमिताभ द्विवेदी तथा स्थानीय ब्लाक प्रमुख डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी, डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, प्रबंधक इन्द्र प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य सभाराज यादव, डॉ.अजेय प्रताप सिंह एवं चन्द्र प्रकाश सिंह, डॉ.मनोज कुमार सिंह, डॉ.देवेन्द्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, ज्योतिबाला, विजय सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रमेश कुमार शर्मा, शरद कुमार सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश, विमलेश शुक्ल, रवि कुमार सहित आदि शुभचिंतकों और शिक्षकों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दिया है।

Share Now...