Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडेहरी गांव को माडल गांव की तरह विकसित करना मेरा लक्ष्य :...

डेहरी गांव को माडल गांव की तरह विकसित करना मेरा लक्ष्य : फरहान अहमद

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गॉव में पूर्वांचल विकास निधि योजना अंतर्गत बने इंटर लाकिंग व नाली के उद्घाटन कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद ने कहा कि डेहरी गांव को माडल गांव की तरह विकसित करना मेरा लक्ष्य है। मेरा मानना है कि देश तभी विकसित होगा जब गांव विकसित होगा। इसी लक्ष्य को पूरा करना मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अब तक के कार्यकाल में मैने दो सौ स्ट्रीट लाइट, 12 सौ मीटर यूपाइप नाली, साढ़े चार सौ मीटर इंटरलाकिंग, 25 सिमेंटेट कुर्सी, अमृत सरोवर कलना तालाब, हर घर जल अभियान के तहत पानी टंकी, स्कूल व पंचायत भवन एवं सुंदरीकरण, 18 मुख्यमंत्री आवास, 50 शौचालय, दो खड़ंजा मरम्मत कार्य समेत दस संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया गया है। साथ ही अन्य महत्त्वाकांक्षी योजनाओ को लेकर बात चल रही है उन्होंने कहा कि डेहरी गांव जनपद में ही नही बल्कि देश में भी अपने हुनूर के बदौलत कला का जलवा बिखेर रहा है गांव के होनहार खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतकर गांव को गौरवान्वित कर रहे है। मेरा सौभाग्य है कि मेरे परिवार को इस गांव का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि काफी वर्षों से गांव में नाली व रास्ते को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के बदौलत आज डेहरी गांव को नाली व रास्ते से निजात मिल पाई है।

Share Now...