Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरडेढ़ साल मे भी नही हो सका विश्वविद्यालय के कम्युनिटी हाल का...

डेढ़ साल मे भी नही हो सका विश्वविद्यालय के कम्युनिटी हाल का निर्माण

  • महज 30 फीसदी कार्य पर कर दिया गया 80 प्रतिशत भुगतान
  • विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में चल रहा है खेल

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डेढ़ साल बीत जाने के बाद कम्युनिटी हाल का निर्माण कर 30 फीसदी भी नहीं हुआ और 80 परसेंट धनराशि का भुगतान कर दिया गया। मामले को लेकर विश्वविद्यालय को सहायक अभियन्ता ने अपनी निर्माण मे देरी होने का रिपोर्ट भी दे दिया है।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर में शुरू हुआ। निर्माण 3 करोड़ 73 लाख बजट मे होना है। निर्माण कार्य एनसीसीएफ कार्यदाई संस्था लखनऊ को स्वीकृत किया गया। निर्माण कार्य का समय निर्धारित किया। एनसीसीएफ कार्यदायी संस्था लखनऊ को 18महीने का एग्रीमेंट किया। जिसमें यह तय हुआ कि पहले भुगतान पर चालीस फीसद निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। 40ज्ञ् भुगतान भी कर दिया गया। लेकिन एग्रीमेंट के डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी 30फीसदी भी कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय के जेई ने अपनी रिपोर्ट में दिया कि 40ज्ञ् भुगतान का 84ज्ञ् भी काम नहीं हुआ। लेकिन विश्वविद्यालय ने इसे ना नजर अंदाज करते हुए दूसरा भुगतान 40ज्ञ् कर दिया गया। जिससे बजट का 80फीसदी भुगतान कर दिया गया है। दो मंजिला बनने वाला कम्यूनिटी हाल का अभी पहला भी छत नहीं ढाला गया।शटरिंग का काम हाल में शुरू कराया गया। जिसमें कार्य संस्था और संबंधित ठेकेदार की लापरवाही खुलकर सामने आई है। पैसे का बंदर वाट भी हो गया है। जबकि विश्वविद्यालय के सहायक अभियंता एम के चतुर्वेदी का कहना है कि जब पत्रावली मेरे पास आएगी तभी इस बारे में हम कुछ स्पष्ट बता पाएंगे अभी पत्रावली में पास नहीं आई है।

कम्युनिटी हाल 45 फीसदी काम हुआ है तीन किस्त में हमने बजट 80 फीसदी भुगतान कर दिया है। काम डीले जरूर हुआ है उसे प्रेशर दिया गया है जल्दी काम पूरा करें। शटरिंग का काम चल रहा है। जल्दी शटरिंग कर ढलाई कर दी जाएगी।

संजय राय वित्त अधिकारी, पूर्वांचल विश्वविद्यालय

Share Now...