जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने बताया कि पूर्व निर्धारत समय के दौरान कोर्ट में उपस्थित होकर सुनवाई की जा रही थी, इस दौरान अधिवक्ताओं के एक समूह ने न्यायालय की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया और सुनवाई कर रहे अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी अभद्रता की। जिससे असहज स्थिति उत्पन्न हुयी और न्यायालय का अपमान हुआ है। मामले के बाद जिलाधिकारी ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि बार और बेंन्च का सम्मान हो और उनके परस्पर समन्वय से न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से संचालित हों।
― Advertisement ―
डीएम ने अधिवक्ताओं पर लगाया गरिमा भंग करने का आरोप

Previous article
Next article

