Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरडीएम के निरीक्षण में बंद मिला खनन कार्यालय

डीएम के निरीक्षण में बंद मिला खनन कार्यालय

  • निरीक्षक को स्पष्टीकरण देने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस, खनन कार्यालय एवं कार्यालय जिला अभिहित अधिकारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनन कार्यालय बंद पाया गया जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खनन निरीक्षक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया। कार्यालय जिला अभिहित अधिकारी के निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक सोहेल अख्तर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय अनुपस्थित मिले, जिन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देशित किया है कि पोस्ट ऑफिस की छत मरम्मत, रंगाई पुताई के लिए प्रस्ताव भेजें। उन्होंने लेटर बॉक्स को बाहर लगाए जाने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खनन निरीक्षक अपने विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं एवं ईंट भट्टा नियमावली एवं जिला अभिहित अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं को दीवारों पर लिखवाएं जिससे अधिक से अधिक प्रचार हो और लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके। उक्त कार्यालयों में कार्यालय का नाम नहीं िलखे जाने पर भी नाराजगी जाहिर की और तत्काल लिखवाए जाने के निर्देश दिए गए। सभी से कहाकि कार्यालय में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख-रखाव अच्छे से किया जाए। कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

Share Now...