Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

ड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

  • ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के लगे नारे

केराकत। खर्गसेनपुर-सोहनी मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। पिछले आठ वर्षों से जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीण भारी संख्या में सड़क पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बैनर लेकर  ‘रोड नहीं तो वोट नहींÓ के नारे लगाए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बताया जाता है कि थानागद्दी से जलालपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर खर्गसेनपुर नहर पुलिया के पास से सोहनी गांव तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले आठ वर्षों से जर्जर पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पहले यह दूरी मात्र पांच मिनट में तय हो जाती थी, वहीं अब खराब सड़क के कारण आधा घंटा लग जाता है। इससे रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की कि सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व ग्राम प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, संतोष सिंह, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, अजय सरोज, सुरेंद्र विश्वकर्मा, डब्बू मौर्या, जितेंद्र राम, पिंटू प्रजापति, राहुल सरोज, संकेत यादव, छेदी सिंह, उमेश, अमन, रामलोचन, जमुना, राजेंद्र और रामबृज सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...