Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरठाठ बाट और शानो शौकत के साथ निकली राम दरबार शोभायात्रा

ठाठ बाट और शानो शौकत के साथ निकली राम दरबार शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने घरों के छतों के ऊपर से जगह-जगह की फूलों की वर्षा

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से संयुक्त रूप से रामनवमी पर बुधवार की शाम को हाथी घोड़े व बैंड बाजे के साथ भगवान श्री राम दरबार की शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभा यात्रा नई बाजार बहोरीकपुर में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से निकाल कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड शिव मंदिर जाकर समाप्त हो गई। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, चेयरमैन कपिल मुनि, विशम्भर दुबे, आलोक कुमार गुप्ता पिन्टू, मनोज महाराज, कृष्ण गोपाल जायसवाल व जगदंबा जायसवाल ने भगवान श्रीराम दरबार की आरती पूजन कर शोभा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम के रूप में हनुमान शाश्वत मौर्य, लक्ष्मण ओम, भरत शाश्वत, शत्रुघ्न त्रिशू व दशरथ धीरेंद्र सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा जिधर से गुजरी उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमर पड़ा। महिलाएं अपने घरों के छतों के ऊपर से शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। भगवान श्री राम के उद्घोष से समूचा नगर राममय में गुंजमान हो उठा। श्रद्धालु रथ के आगे पीतांबर वस्त्र धारण कर संकीर्तन करते हुए नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने स्लोगन से लिखा हाथों में शक्ति लेकर सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, अर्चना शुक्ला, प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सौरभ पांडे, राजीव गुप्ता राजू, सौरभ जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, अमित दुबे घनश्याम केसरी, उमाशंकर, अध्यक्ष वर्दी ग्रुप सुशील पाण्डेय, राजीव केसरी, सभासद रंजना दुबे, गणेश सभासद, डॉ.शेखानंद पांडे, दीपक शर्मा, राजेश माली, कमलेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...