Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरठण्ड का कहर जारी, पशु-पक्षी भी हुए बेहाल

ठण्ड का कहर जारी, पशु-पक्षी भी हुए बेहाल

जौनपुर धारा, जौनपुर। हाड़ कंपाती ठंड के बीच चल रही सर्द हवाएं कहर ढाह रही हैं। शीतलहर का कहर लगातार जारी है, मंगलवार के दिन सर्वाधिक ठंडा रहा। सुबह छाये घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। ठंड में इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी बेहाल हैं।

शीतलहर के चलते हाड़ कंपाऊ सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दोपहर तक कोहरे के साथ चली बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। पशु पक्षी भी बेहाल दिखे। शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन शहर में कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इस कारण दिनभर लोग कांपते हुए नजर आये हैं। लोग बंद कमरों में हीटर व अलाव जलाने, रजाइयों में दिनभर दुबके रहने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही। ठंड से आमजन ही नहीं पशु, पक्षी भी व्याकुल दिखाई दिए।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस तक रहा। ऐसे में सुबह-शाम के अलावा दोपहर को भी सर्दी के सितम से हर कोई कांपता नजर आया। वहीं दिनभर सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। सुबह कुछ समय के लिए कोहरा भी छाया रहा। हालांकि आठ बजे तक कोहरा छंट गया, लेकिन सर्द हवाएं चलने के साथ गलन भी बढ़ गई। इस बीच भगवान भाष्कर भी दिखाई नहीं दिये।

जौनपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय दुपहिया वाहन चालक ठंड से परेशान दिखाई दिए। राहत पाने को जगह-जगह लोग कूड़ा व लकड़ी जलाकर राहत पाने का प्रयास करते दिखे। लोग सर्दी से बच्ााव के लिए अपने घरों में इलेक्ट्रानिक और गैस हीटर खरीद रहे हैं। अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहें है। आम आदमी के साथ ही जानवर भी सड़कों पर आग तापतें नजर आये। हालांकि नगर पालिका गली, नुक्कड़ व चौराहो के लिये अलाव की व्यवस्था कर रही है जो इस ठण्ड के लिये नाकाफी है। अधिकांश स्थानों पर लोग खुद से आग जलाने की व्यवस्था कर राहगीरों को राहत देने का कार्य कर रहें है।

Share Now...