Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, दो युवकों सहित तीन की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ी बाइक, दो युवकों सहित तीन की मौत

  • दो अन्य घायल, विभाग प्रचारक के भाई के निधन से शोक की लहर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। अयोध्या मार्ग स्थित मुख्य मार्ग भादी गांव में बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ समेत बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां एक घायल युवक को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं आजमगढ़ स्थित कांशीराम आवास के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार तीन युवक भिड़ गए जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अधेड़ को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय ले जाने के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। क्षेत्र के रेलवे विहार के सामने अयोध्या मार्ग निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या के विभाग प्रचारक कृष्णचंद्र के बड़े भाई 55 वर्षीय त्रिपुरारी जायसवाल पुत्र बाबूराम शुक्रवार की रात घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। सब्जी लेकर पैदल घर वापस आ रहे थे। घर के समीप पवई थाना क्षेत्र के खैरूदीनपुर गांव निवासी शनी पुत्र सूबेदार की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से त्रिपुरारी की मौत हो गई वहीं शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी घटना आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास के समीप एक ढाबे पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराने पर बैरकडीह गांव निवासी 25 वर्षीय राजू पुत्र राजेश राजभर व 28 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 24 वर्षीय शनि पुत्र रामसूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार तीनों युवक खनजहापुर गांव से बारात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। त्रिपुरारी के देहांत से आरएसएस, भाजपा समेत अनुसांगिक संगठनों के लोगों का शोक संवेदना प्रकट करने हेतु घर पर तांता लगा है।

Share Now...