Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर के टक्कर से वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

ट्रैक्टर के टक्कर से वृद्ध की मौत, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लालजी वर्मा निवासी कानुवानी थानागद्दी के रूप में हुई है। वह बाजार में रिश्तेदारी में पड़ी शादी का सामान खरीदने आए थे और साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और पीछे से उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल स्टोर संचालक दुर्गेश सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय जब बाजार में भीड़ होती है, तब अवैध रूप से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर निकलते हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद बाजार में गमगीन माहौल है। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।