Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रैक्टर की ट्राली चुराकर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

ट्रैक्टर की ट्राली चुराकर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा

  • सूचना पर पहुंची पुलिस थाने लाकर जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव से ट्रैक्टर की ट्राली चुराकर भाग रहे दो को ग्रामीणों ने घेरा बंदी करके पकड़ा सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। जानकारी के अनुसार खलीलपुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह के घर से 200मीटर दूर इटौरी क्यार नहर के किनारे सिंह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बंद करके ट्रैक्टर से ट्राली निकाल कर ट्रैक्टर लेकर घर चले गए और खाना खाकर सो गए। रात करीब 11:30बजे दो युवक ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और सिंह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास से ट्राली को जोड़कर बत्ती बंद कर के भागने लगे तभी गांव के कुछ लोगों की आवाज से नींद खुल गई और उन्होंने बत्ती बंद करके जा रहे ट्रैक्टर को देखा तो चोरी की शंका होने लगी। सिंह बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्राली ना होने पर दुकान के मालिक इंद्रजीत सिंह को फोन कर सुचना दी। वे दुकान पर पहुंचे तो ट्रैक्टर की ट्राली नदारत थी। गांव के दर्जनो लोगों ने बाइक और कार से पीछा किया 5 किलो मीटर दूर अतरही मोड़ के पास भाग रहे ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ लिया। एक ने अपना नाम लक्ष्मण बिन्द पुत्र बहावन बिन्द निवासी हडही सरायख्वाजा व दूसरे ने सूरज बनवासी पुत्र रामदास बनवासी निवासी रेहारी थाना चंदवक बताया।