Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के डेढ़ूवाना गांव निवासी प्यारेलाल कनौजिया पुत्र बसंतु कन्नौजिया 45वर्ष सोमवार को शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई मौत की खबर परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। विदित हो कि प्यारेलाल कनौजिया परिवार समेत मुंबई के दादर से वाराणसी आ रहे थे।ट्रेन मध्यप्रदेश के मैहर रेलवे स्टेशन पर रुकी। ट्रेन से उतर पानी भर ही रहे थे कि ट्रेन चलने लगी आनन फानन ने पानी लेकर जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने लगे तभी पैर फिसल गया और ट्रैक पर ही जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल को एंबुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर होते ही परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। तीनों विवाहित और भाभी के निधन की खबर सुन तेरहवीं में शामिल होने मुंबई घर आ रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि परिजन मृतक का शव लेने के लिए घर से जबलपुर के रवाना हो गए है।