जौनपुर धारा, केराकत। तहसील अंतर्गत औड़िहार-जौनपुर रेलवे मार्ग के देवलासपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर गाजीपुर से होकर ब्रांद्रा टर्मिनल की तरफ जाने वाली ट्रेन की चपेट में एक युवक समेत लगभग दो दर्जन भेड़ के आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा समेत चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गये। गौरतलब हो कि देवलासपुर निवासी शिवपूजन पाल पुत्र बरसाती पल 60 वर्ष रोज भांति देवलासपुर रेल लाइन के समीप भेड़ों को चरा रहे थे इसी बीच कुछ भेड़ रेल की पटरी से होकर पटरी के उस पार जा रही थी कि तभी गाजीपुर से होकर बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन आ गई। ट्रेन को आता देख शिवपूजन पाल भेड़ों को रेल की पटरी से हटाने में लग गये। हालांकि भेड़ों के काफी संख्या में होने की वजह से शिवपूजन अपना आपा खो बैठे और भेड़ों को हटाने के चक्कर में लगभग दो दर्जन भेड़ समेत खुद ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई और लगभग तीन दर्जन भेड़े घायल हो गई। घटना की सूचना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मीडिया द्वारा क्षेत्राधिकारी व चंदवक थानाध्यक्ष को सूचित किया गया। सूचना होते ही क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज जांच पड़ताल में जुटी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारियों ने घायल भेड़ों का उपचार किया। मृतक के दो बेटे विनोद पाल 42 वर्ष, प्रमोद पाल 38 वर्ष और पुत्री विमला पाल 30 वर्ष है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
ट्रेन की चपेट में आने से युवक सहित दो दर्जन भेड़ों की मौत

Previous article


