जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के बासूपुर गांव में शनिवार को ट्राली के नीचे दबकर एक चालक की मौत हो गयी। लोगों ने किसी प्रकार उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। करीमपुर विंद गांव निवासी 21 वर्षीय रवि कुमार पुत्र राम सुन्दर हरिजन क्षेत्र का ही ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बताया जाता है शनिवार को बासूपुर गांव में भूसा उतारने के दौरान ट्राली प्रेसर पंप फंस गया। उसे ठीक कर ही रहा था कि अचानक ट्राली उसके ऊपर गिर गई, जिसमें दबकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में एकबार अफरा तफरी मच गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश और ट्रैक्टर दोनों को अपने अधीन लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता की दो संतानों में से एक था, जिसकी शादी नहीं हुई थी। उसका छोटा भाई भी मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। फिलहाल घटना से समूचा गांव सन्न रह गया।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
ट्रेक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, मचा कोहराम

Previous article


