जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के डीहजहानिया में गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। एक युवक को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जबकि दूसरे का इलाज शहर के निजी अस्पताल मे चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर के मुजाद निवासी समीर(21) अपने साथी रिजवान(25) के साथ गुरुवार सुबह बाइक से घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, समीर को लखनऊ जाने वाली शटल ट्रेन पकड़नी थी, जिसके लिए वे स्टेशन जा रहे थे। सुबह करीब 7:00बजे जब वे डीहजहानिया स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा था, जिसके कारण दृश्यता बेहद कम थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए समीर को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया वही रिजवान का इलाज निजी अस्पताल मधुरम मे जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय हल्का प्रभारी सकल दीप सिंह के अनुसार समीर को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जबकी रिजवान का ईलाज जौनपुर के निजी अस्पताल मधुरम मे ईलाज चल रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज की मनमानी, डिपो छोड़ चौराहों पर लग रहा बसों का जमावड़ा, ट्रैफिक पुलिस मौन
जौनपुर। जनपद में रोडवेज बसों की मनमानी और बेतरतीब संचालन पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आलम यह...
ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर

Previous article


