Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटॉप-20 का अपराधी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

टॉप-20 का अपराधी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा  के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 8/9 फरवरी की रात्रि प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे के निर्देशन में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार यादव पुलिसटीम के साथ रात्रि गश्त के दौरान  रामपुर तिराहा पर पुलिस जीप को देखकर एक व्यक्ति रामपुरकला की ओर तेजी से भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त लवकुश तिवारी पुत्र सन्तोष तिवारी निवासी रामपुर कला (भाट का पूरा) थाना मछलीशहर के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त लवकुश तिवारी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।