Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटैंकर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

टैंकर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार की दोपहर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के सामने एक व्यक्ति टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल के घर पर दी और एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहाँ चिकित्साकों ने हातल गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार जफ्फरपुर गांव निवासी विजय बहादुर यादव सफाईकर्मी का पुत्र दीपचंद्र यादव 20वर्ष मेडिकल कालेज से डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी डीएमएलटी कर रहा था। मेडिकल कॉलेज से दोपहर को घर आते समय टैंकर की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गया, घटना के बाद टैंकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों के दी। परिजन मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विजय प्रकाश सिंह बताया कि ऐसी कोई सूचना हमारे पास अभी तक नहीं मिली है।