Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटूटी सडक़ें, उड़ती धूल से जनता परेशान

टूटी सडक़ें, उड़ती धूल से जनता परेशान

  • बढ़ रही है मरीजों की संख्या, अस्पतालों में लगी भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूरे शहर की सडक़ें जगह-जगह खुदी हुई है। जिसके कारण हर तरफ धूल उड़ रही है। राहगीरों को उड़ती हुई धूल और जर्जर सडक़ पर सफर करने में बहुत दिक्कतें आ रही हैं।

नगर में टूटी सडक़ की और नालियों के कारण जगह गंदे जल का भराव है। जिस कारण संक्रमण प्रसार की संभावना है। वायरल बुखार पैर पसारने लगा है। मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया। सरकारी अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ पहुंचने लगी है। जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। इसके अलावा महिला अस्पताल में भी 500से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। मरीजों की बढ़ती भीड़ के चलते अस्पताल के इंतजाम भी कम पड़ने लगे हैं। जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में 1200 मरीजों ने उपचार कराया। चिकित्सकों के कक्ष मरीजों से भरे नजर आए। कक्षों के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते भी दिखे। सबसे अधिक बुखार के मरीजों की संख्या पहुंची। 102 से 104डिग्री तक का हाईग्रेड फीवर चल रहा है। इसके साथ दूसरी दिक्कतें भी हैं। पेट दर्द के साथ उल्टी, मिलती, दस्त और जुकाम भी हो रहा है। कई मामलों में डेंगू और मलेरिया की जांच भी करानी पड़ रही है। गांवों में वायरल फीवर फैला हुआ है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर जांच कर लोगों को मुफ्त दवाएं वितरण कर रही हैं। आशंका होने पर डेंगू और मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है। जानकारी के अभाव में ग्रामीण झोलाछापों के यहां भी चक्कर लगा रहे हैं।

  • बरतें सावधानियां

बाहर का या खुले में बिक रहा भोजन न खाएं

घर और रसोई से मक्खी और मच्छरों को दूर रखें

अधिक समय तक भीगे हुए रहना भी खतरनाक

बुखार आने पर सिर्फ पैरासिटामोल का सेवन करें

अधिक ठंडा या अधिक गर्म खाने से हमेशा बचें बीपी, शुगर, थायराइड की दवा नियमित लेते रहें