सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के देवीगंज गांव की दलित बस्ती में टुल्लू पम्प से करंट लगने से एक 52वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उक्त के कमलेश गौतम पुत्र कुंजलराम गौतम अपने घर के बगल छ: नम्बर हैण्डपम्प के समीप कपड़ा साफ कर रहे थे, उक्त हैण्डपंप में टुल्लू पम्प लगा हुआ था। जिसमें करंट उतर रहा था।

कमलेश टुल्लू पम्प चलाकर कपड़ा साफ कर रहे थे इसी दौरान करंट लगने से कमलेश उसी में कुछ देर तक चिपके रहे, थोड़ी दूर पर बैठे उनके छोटे भाई अखिलेश गौतम की नजर पड़ी तो वे दौड़कर उन्हें हटाने की कोशिश की है तो उन्हें भी करंट का झटका लगा, फिर भी वह हिम्मत करके पंप बंद करके उन्हें हटाए, तब तक आसपास के लोग पहुँच गए थे। परिजन उन्हे आनन-फानन में प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश के असमय मौत से घर में रोना पीटना मच गया। कमलेश की माँ चनरा देवी, पूर्व बीडीसी व पत्नी रुक्मणी देवी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा दीवान्स व चार बेटियां कोमल, कशिश, कसक व चार वर्षीय रैना, पिता के शव के पास बिलखते देख मौके पर मौजूद लोगों की आंख नम हो गई।



