Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरटीवी मरीजों में किया नि:शुल्क पौष्टिक सामग्री का वितरण

टीवी मरीजों में किया नि:शुल्क पौष्टिक सामग्री का वितरण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर रविवार को हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट कोदहूं पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के अंतर्गत, मुंगरा बादशाहपुर के टीबी के 25 मरीजों को निःशुल्क ‘पौष्टिक सामग्री की किट’ वितरित की गई व उन्हें खाने के तरीके बताए गए। साथ ही रेगुलर दवा लेते रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। वेलनेस के डायरेक्टर डॉ.सुधाकर दुबे ने कहा कि टीबी मरीजो को किट के साथ उसके सेवन के तरीके भी बताएं गए और जब तक उनके टीबी की दवा चलती रहेगी, तब तक यह किट उन्हें वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर चौकी प्रभारी, सतहरिया सुरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा, श्याम शंकर पांडेय, डॉ.शेखर आनंद पांडेय, घनश्याम केसरी व शीतला प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।

Share Now...