Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीडी कालेज के प्रोफेसर प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी की उठी मांग

टीडी कालेज के प्रोफेसर प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी की उठी मांग

जौनपुर धारा, जौनपुर। टीडी कालेज जौनपुर के प्रोफेसर प्रदीप सिंह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच टीडी कालेज के पुरातन छात्र और पूर्व छात्रनेता गौरव सिंह हलचल ने वाराणसी रेन्ज डीआईजी अखिलेश चैरसिया से मिलकर प्रो.प्रदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पत्रक सौंपकर गिरफ्तारी की मांग किया। चूंकि लाइन बाजार थाना तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। डीआईजी वाराणसी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से वार्ता कर कार्यवाही का निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि प्रदीप सिंह का एक वीडियो लगभग 10-15 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उनके महाविद्यालय की एक छात्रा से अश्लील वार्तालाप करते हुए देखा गया था। जिस वीडियो में वह उस छात्रा को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने का प्रलोभन दे रहे थे और शारीरिक छेड़-छाड़ करने का दबाव बना रहे थे। जिसमें मुकदमा दर्ज होने के उपरान्त कोई कठोर कार्यवाही न होने की दशा में छात्रों में रोष व्याप्त है उन्होने डीआईजी के मिलकार कार्यवाही की मांग की है।। इस अवसर पर छात्र नेता गौरव सिंह, अनुज प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, सौरभ सिंह, मयंक, कमलेश, आकाश सिंह, सुमन, अतीश, कमल, सौरभ, संतोष यादव आदि छात्र उपस्थित रहे।