Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजी 'शिक्षक की पाती'

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने भेजी ‘शिक्षक की पाती’

जौनपुर। सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को जौनपुर में शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया। चरणबद्ध आंदोलन के तहत महासंघ की जौनपुर इकाई के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ‘शिक्षक की पातीÓ पोस्टकार्ड के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित डाकघर से भेजी।

इस दौरान जिले के सभी 23 घटक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में अटेवा मंडलिक मंत्री संदीप चौधरी, अटेवा जिला मंत्री इंदु प्रकाश यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्य प्रकाश मिश्र, पीएसपीएसए प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, यूटा प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ. हेमंत सिंह, यूटा जिला महामंत्री राजकुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विनोद गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह, टीएससीटी जिला संयोजक अरविंद यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सिंह सोमवंशी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share Now...